Sonbhadra News : प्राइवेट अस्पतालों में कौन दे रहा एनेस्थीसिया डॉक्टर की सेवा, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि यदि जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम इस दिशा में जांच कर दी तो स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह बेनकाब हो जाएगा ।

sonbhadra
3:07 PM, November 6, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । पहले अस्पताल खोलने के लिए रेवड़ी की तरह लाइसेंस बांट दिया और अब जब उन्हीं अस्पतालों में मौतें होने लगी तो विभाग अवैध बता कर बंद कर रहा । सुनने में थोड़ा अटपटा सा जरूर लग रहा होगा मगर यह सच्चाई है और स्वास्थ्य विभाग के हर जिम्मेदार अधिकारी को यह पता है कि अस्पताल संचालक पहले अधिकारियों की विनती कर उनसे वरदान लिया और अब जब वे थोड़े ताकतवर बन गए तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए नासूर बन गए हैं, यानी ऐसे-ऐसे कांड कर रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौकरी तक फँसा दे रहे ।
बताया जा रहा है कि विभाग इस बात को लेकर चिंतित है कि ज्यादातर अस्पताल डिलीवरी करा रहे हैं लेकिन किसी के पास एनेस्थीसिया डॉक्टर नहीं हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिन अस्पतालों में डिलीवरी के बाद मौतें हुई हैं उनके यहां एनेस्थीसिया डॉक्टर कौन थे। क्या विभाग के पास लिखित में किसी एनेस्थीसिया डॉक्टर का नाम आया ? स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि यदि जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम इस दिशा में जांच कर दी तो स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह बेनकाब हो जाएगा ।
ऐसे में विभाग को चाहिए कि सभी अस्पतालों से एक शपथ पत्र जरूर ले लें कि उनके अस्पताल में एनेस्थीसिया डॉक्टर की तैनाती किसकी है और उनके नाम क्या हैं ।




