Sonbhadra News : ट्रांसफार्मर चढ़ाते वक्त अचानक आ गयी विद्युत सप्लाई, फिर जो हुआ आपको कर देगा हैरान
करमा थानान्तर्गत ग्राम जोगनी लोढ़ौता में गुरुवार को शाम एक संविदा विद्युत कर्मी तथा अन्य संविदा कर्मी ट्रांसफार्मर बदल रहे थे तभी सप्लाई चालू हो गयी जिससे संतोष जल गया, जिसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

sonbhadra
11:02 PM, February 26, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थानान्तर्गत ग्राम जोगनी लोढ़ौता में गुरुवार को शाम लगभग 6:30 से 7:00 के बीच काशी चौहान के घर के पास संविदा विद्युत कर्मी संतोष (40) पुत्र चिंता धरिकार निवासी बिसहार तथा अन्य संविदा कर्मी डमरू व राजेश द्वारा ट्रांसफार्मर चढ़ाने का कार्य किया जा रहा था कि तभी अचानक विद्युत आ जाने से पोल पर चढ़े संविदा विद्युत कर्मी संतोष पुत्र चिंता जलकर घायल हो गया । जिसे विद्युत कर्मियों व ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है । ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब पोल पर काम चल रहा था तो आखिर विद्युत सप्लाई कैसे चालू हो गयी। अब यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा । फिल्हाल संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है।



