Sonbhadra news : मारकुंडी घाटी उतरते समय लोड तारकोल टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक घायल
मारकुंडी घाटी में लोड तारकोल टैंकर घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक सुमन सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी जिला झारखंड गिरिडीह गम्भीर रुप से घायल हो गया।

sonbhadra
6:10 AM, April 12, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार रात में मारकुंडी घाटी में लोड तारकोल टैंकर घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक सुमन सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी जिला झारखंड गिरिडीह गम्भीर रुप से घायल हो गया जिससे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी के सहयोग से जिला चिकित्सालय भेज कर परिजनों को सूचना दे दिया गया।
वाहन चालक जिला बेगुसराय से तारकोल लोड कर ओबरा जा रहा था जो मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर घाटी के खाई में जा गिरी जिसकी जानकारी गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी को होने पर तत्काल अपने दलबल के साथ घायल चालक को वाहन से सुरक्षित निकाल कर जिला चिकित्सालय भेज दिया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से अतुल पटेल चौकी प्रभारी, गुलशन सरोज इत्यादि लोग उपस्थित थे।



