Sonbhadra News : जब दो वर्षीय बच्चे ने बाजार में चला दी टोटो गाड़ी, ठेले में मारी टक्कर, हजारों का नुक़सान
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में खड़ी टोटो गाड़ी को एक बच्चे ने बाजार में दौड़ा दिया। जिसके बाद टोटो अनियंत्रित होकर अंडे के ठेले में टक्कर मार दी ।

हादसे के बाद जुटी भीड़
sonbhadra
5:41 PM, November 26, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में खड़ी टोटो गाड़ी को एक बच्चे ने बाजार में दौड़ा दिया। जिसके बाद टोटो अनियंत्रित होकर अंडे के ठेले में टक्कर मार दी । जिससे ठेला सहित अंडा क्षतिग्रस्त हो गया । सूचना पर पहुची 112 नंबर ने मामला दर्ज कर लिया ।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सायं वैनी बाजार में चालक अपनी टोटो गाड़ी खड़ी करके सवारी का इन्तजार कर रहा था कि इसी बीच खाली गाड़ी छोड़कर बाजार में ही कहीं सामान लेने चला गया और उसकी गाड़ी में चाभी लगी थी और इंजन भी चालू था । इसी बीच बगल मे ही दो वर्षीय बच्चा खेल रहा था । खेलते-खेलते वह ड्राइवर की सीट पर बैठ गया और स्लेटर दबा दिया । जिससे गाड़ी दौड़ पड़ी और बीस मीटर दूर जाकर विपरीत दिशा में एक अंडे के ठेले में धक्का मार दिया । जिससे ठेला पलटकर गया और अंडा सहित उसमें रखा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया । दुकानदार राकेश ने बताया करीब बीस-पच्चीस हजार रुपए का नुक़सान हो गया । जिसकी सुचना 112 नम्बर पुलिस को दी गयी । वहीं संयोग रहा बीच बाजार में इससे बड़ी घटना हो सकती थी । वहीं दुकानदार द्वारा टोटो को कब्जे में लेकर क्षतिपूर्ति की मांग की है ।




