Sonbhadra News : प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन का दूसरे गांव में निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने किया सदर विधायक का घेराव
सदर विकासखंड के करारी गांव में संपर्क मार्ग का लोकार्पण करने आए सदर विधायक भूपेश चौबे का ग्रामीणों ने घेराव कर करारी में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन प्रधान की मनमानी के कारण दूसरे गांव पुरैनिया में.....

सदर विधायक का घेराव करते ग्रामीण....
sonbhadda
12:39 AM, March 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सदर विकासखंड के करारी गांव में संपर्क मार्ग का लोकार्पण करने आए सदर विधायक भूपेश चौबे का ग्रामीणों ने घेराव कर करारी में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन प्रधान की मनमानी के कारण दूसरे गांव पुरैनिया में शुरू हुए निर्माण कार्य रोक लगाने की मांग की। जिस पर सदर विधायक ने लोगों को निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा अन्नपूर्णा भवन करारी में ही बनने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि विकास ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। नदियों पर पुल-पुलिया और खड़ंजा निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। जिन गांवों में अभी तक संपर्क मार्ग नहीं है, उनके लिए भी प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि आजादी के बाद से करारी में बेलन नदी पर पुल की मांग की जा रही थी। पुल न होने से सड़क अधूरी रह जाती थी और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए बेलन नदी पर एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुल का निर्माण कराया और एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क का भी निर्माण कराया गया।



