Sonbhadra News : स्कूल न जाने पर मां ने डांटा तो बेटे ने नीम के पेड़ से लटककर दे दी जान
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जामपानी ग्राम पंचायत की घटना

सोनभद्र
5:18 PM, April 18, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी में शनिवार की सुबह स्कूल जाने को लेकर मां के डांट से गुस्सा होकर सूरज देव कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र राम लखन यादव ने घर से लगभग 200 मीटर दूर नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सुचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुनील कुमार राय ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि मृतक सूरज देव कुमार के पिता राम लखन यादव महीनों पूर्व ही परिवारजनों के जीवकोपार्जन हेतु बाहर में कमाने गए हुए हैं इसी बीच आज सुबह मृतक की मां ने स्कूल जाने की बात को लेकर लड़के को डांट डपेट किया था जिससे गुस्से में आकर मृतक सूर्य देव कुमार ने घर से कुछ ही दूर नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली।पास के चरवाहे जब मवेशियों को चराने उस ओर गए तो देखकर शोर मचाया। जिसकी सूचना थाने पर दी गई।
मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को पंचनामा के पश्चात अंत्यपरीक्षण हेतु भेजा है।
वही मृतक के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।



