Sonbhadra News :आखिर कनहर डूब क्षेत्र क्यों नहीं छोड़ना चाहते हैं लेखपाल ? लगातार तैनाती से उठे सवाल
दुद्धी तहसील एवं कनहर डूब गाँव भिसूर के लेखपाल की स्थानान्तरण होने के बाद पुनः मात्र 5वें दिन उसी गाँव बहाल किए जाने को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त हैं। कनहर विस्थापित संघ अध्यक्ष गंभीरा प्

sonbhadra
1:45 PM, September 23, 2025
राजा (संवाददाता)
◆ क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कन्नौजिया का स्थानान्तरण होने बाद भी पुनः उसी गाँव में तैनाती से आक्रोश
अमवार (सोनभद्र) । दुद्धी तहसील एवं कनहर डूब गाँव भिसूर के लेखपाल की स्थानान्तरण होने के बाद पुनः मात्र 5वें दिन उसी गाँव बहाल किए जाने को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त हैं। कनहर विस्थापित संघ अध्यक्ष गंभीरा प्रसाद, पूर्व प्रधान संतोष सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत कर तैनाती निरस्त करने की मांग की हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि कथित लेखपाल का कार्य प्रणाली जनहित के विरुद्ध है।इनकी सेवा से ग्राम पंचायत की जनता क्षुद्ध है। आखिर जनता अपनी बात किस से कहे क्षेत्रीय लेखपाल अपना निजी स्वार्थहीत मैं हर समय काम करते हैं। इनके स्थानान्तरण से जनता में कुछ खुशियाँ आयी थी परन्तु इनका पुनः बहाली सुन कर जनता में काफी मायूसी है, इसलिए जनहित में इनका पुनः स्थानान्तरण किया जाना आवश्यक है।वही विस्थापितों ने बताया कि कई वर्षों से डूब क्षेत्र के सुंदरी मे तैनात रहे, जबकि दो वर्ष पूर्व सुन्दरी से भी पैकेज वितरण मे अनियमित के कारण हटा दिया गया था लेकिन कुछ महीने बाद पुनः सुन्दरी, भीसुर गाँव मे आ गये, अभी पुनः डूब क्षेत्र से स्थानांतरित किया गया था लेकिन पांच दिन बाद डूब गाँव भीसुर मे आ गये|




