Sonbhadra News : मौसम हुआ खुशनुमा, तापमान में भारी गिरावट
मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है।

sonbhadra
7:16 PM, April 30, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है।
मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी है। आज अधिकतम तापमान 31.6 तथा न्यूनतम तापमान 20.4 दर्ज किया गया। यदि बुधवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 41.4 तथा न्यूनतम तापमान 26.2 दर्ज किया गया था।
बीती रात जिस तरह से बिजली ने धोख़ा दिया उससे लोगों को गर्मी से तो परेशानी नहीं हुई लेकिन सुबह पानी के लिए लोग तरस गए । कई घरों में तो पानी न होने से लोगों को दैनिक कार्यों में काफी परेशानी हुई।
लोगों का कहना है कि जिस तरह से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा था, जीना दुश्वार हो गया था लेकिन बारिश होने से लोगों को बहुत राहत मिली है।



