Sonbhadra News : पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रहरी की असामयिक निधन से घोरावल में शोक की लहर
घोरावल नगर निवासी पूर्व सभासद, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रहरी की असामयिक निधन से घोरावल में शोक व्याप्त है।

sonbhadra
8:09 PM, August 5, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । घोरावल नगर निवासी पूर्व सभासद, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रहरी की असामयिक निधन से घोरावल में शोक व्याप्त है। ज्ञात हो कि अशोक अग्रहरि घोरावल में उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संयोजक, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक, मनोनीत पूर्व सभासद, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों में सेवा कार्य में लगे थे। मंगलवार की रात वाराणसी स्थित मेडिकल कॉलेज में हृदय गति रुकने के कारण असामयिक निधन से शोक व्याप्त है। उनकी उम्र लगभग 57 वर्ष थी। बुधवार को उनका शव एंबुलेंस से उनके घर लाया गया। शोक व्यक्त करने वालों का हुजूम उनके आवास पर लग गया। विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख मधुसूदन सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद पांडेय, उदित लाल अग्रहरि , प्रकाश चंद्र अग्रहरी, विपिन बिहारी, ब्रम्हाकुमारी सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया। दोपहर में दाह संस्कार हेतु उन्हें मिर्जापुर ले जाया गया।




