Sonbhadra news : अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया में हुआ जलमग्न, आवागमन बाधित
मारकुंडी अगोरी रेलवे स्टेशन समीप अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया के अन्दर तीन दिनों के जबरदस्त वर्षा से पानी रिसाव के साथ बरसात का पानी से अत्यधिक जल जमाव हो जाने के कारण चलना मुश्किल हो गया है।

sonbhadra
2:02 PM, September 18, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी अगोरी रेलवे स्टेशन समीप अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया के अन्दर तीन दिनों के जबरदस्त वर्षा से पानी रिसाव के साथ बरसात का पानी से अत्यधिक जल जमाव हो जाने के कारण छोटे बड़े वाहनों के साथ पैदल राहगीर स्कूली बच्चों के आवागमन को लेकर अब पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। जब बुधवार सुबह से दोपहर तक मोटर साईकिल, टैम्पो, ढेला चार पहिया, छोटे वाहनो के साईलेन्सर इंजन में पानी चले जाने से बंद हो गये जिससे घंटों ग्रामीणों राहगिरों वाहन चालको ने रेलवे विभाग के प्रति जबरदस्त नारेबाज़ी करते हुए विरोध जताया।
उक्त सम्बंध में सुरज यादव प्रधान प्रतिनिधि ने अगोरी स्टेशन मास्टर समेत इलाहाबाद रेलवे सेतु निगम विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया इसके पश्चात रेलवे विभाग के ठिकेदार द्वारा चार घण्टे बाद पानी निकालवाने का अस्वासन दिया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से विनोद सिंह, मुन्ना दुबे, संजय गिरी, मदन मोहन यादव, अवधेश कुमार गुप्ता, रैन सिंह, राममुरत यादव, अमरनाथ पनिका, मशालू गिरी, शुभम गुप्ता, सुरेंद्र इत्यादि लोग उपस्थित थे।




