Sonbhadra News : सोनांचल में बढ़ा नदियों और बांधों का जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
जनपद में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के साथ ही नदियों और बांधों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज को जारी दैनिक जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार सोन.......

AI जनरेटेड बैनर......
sonbhadra
11:36 AM, July 24, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के साथ ही नदियों और बांधों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज को जारी दैनिक जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार सोन नदी का वर्तमान जलस्तर 166.63 मीटर दर्ज किया गया है, जो अभी खतरे के निशान 171 मीटर से नीचे है। हालांकि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नगवां बांध का वर्तमान जलस्तर 349.32 मीटर, धनरौल बांध का 312.71 मीटर, ओबरा बांध का 192.60 मीटर तथा रिहंद बांध का जलस्तर 257.28 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। सभी जलाशयों पर संबंधित विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
वहीं बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ओबरा क्षेत्र में सर्वाधिक 23 मिमी0 वर्षा दर्ज की गई, जबकि दुद्धी में 4 मिमी0, राबर्ट्सगंज और घोरावल में वर्षा नहीं हुई। जनपद की औसत वर्षा 6.75 मिमी0 रिकॉर्ड की गई है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि नदियों, नालों और जलाशयों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं। तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा बच्चों को नदी और बांधों के आसपास न जाने दें। प्रशासन ने संबंधित विभागों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने कहा कि "फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन मानसून के सक्रिय रहने के कारण स्थिति कभी भी बदल सकती है। ऐसे में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की गई है।"




