Sonbhadra news : रिहंद बांध का जलस्तर 871.8 फीट पर स्थिर , एक फाटक खुला
रिहंद बांध का जलस्तर रविवार सुबह 871.8 फीट पर ही स्थिर है। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से बांध में पानी की आवक कम हुई है।

sonbhadra
8:27 AM, September 6, 2026
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट। पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर रविवार सुबह 871.8 फीट पर ही स्थिर है। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से बांध में पानी की आवक कम हुई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल एक फाटक से पानी की निकासी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की सभी छह टरबाइन लगातार चल रही हैं और विद्युत उत्पादन जारी है। एक फाटक व टरबाइनों के माध्यम से करीब 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बारिश भी बंद है और संभावना है कि रविवार की दोपहर या शाम तक एक फाटक को भी बंद कर दिया जाएगा सिर्फ टरबाइन चलकर ही पानी डिस्चार्ज होगा l




