Sonbhadra News : कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, खोले गए 8 फाटक, विस्थापितों के घर तक पहुंचा पानी
छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश के कारण कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ता हुआ 255.700 लेवल को पार कर गया । तेजी से बढ़ते कनहर बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के 8 फाटक खोल दिए गए हैं।





