Sonbhadra News : कनहर बांध का जलस्तर फिर बढ़ा, 262.900 मीटर पहुंचा, चार फाटक खोलकर छोड़ा जा रहा पानी
कनहर सिंचाई परियोजना के कनहर बांध में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह बांध का जलस्तर 262.900 मीटर तक पहुंच गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
कनहर सिंचाई परियोजना के कनहर बांध में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह बांध का जलस्तर 262.900 मीटर तक पहुंच गया।

राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । कनहर सिंचाई परियोजना के कनहर बांध में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह बांध का जलस्तर 262.900 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए बांध के चार फाटक खोलकर कनहर नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।
सुबह से ही बांध के फाटकों से पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण परियोजना अधिकारियों द्वारा बांध की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फाटक खोले जाने के बाद नदी में पानी का प्रवाह बढ़ गया है।
कनहर बांध का जलस्तर बढ़ने और फाटक खोले जाने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी हलचल बढ़ गई है। प्रशासन एवं परियोजना अधिकारियों द्वारा लोगों से नदी और बांध के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की जा रही है।
सम्बंधित खबर