Sonbhadra News : जल संकट से निपटने के लिए जल संचयन इकाई साबित होगी वरदान - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में ग्राम मुसही में अग्रणी किसान जय नारायण तिवारी द्वारा स्थापित जल संचयन इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इकाई की.....

news-img

sonbhadra

12:36 AM, March 11, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में ग्राम मुसही में अग्रणी किसान जय नारायण तिवारी द्वारा स्थापित जल संचयन इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इकाई की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि सोनभद्र जैसे जिले में, जहाँ अक्सर जल संकट के कारण किसानों की फसलों की उपज प्रभावित होती है और पेयजल की समस्या भी बनी रहती है, वहाँ इस प्रकार की जल संचयन इकाइयाँ किसानों के लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण कर उसे खेती और अन्य आवश्यक कार्यों में उपयोग करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में इस प्रकार की जल संचयन इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें और जल संकट से राहत मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने खेतों में लगी बागवानी तथा विभिन्न फसलों का भी निरीक्षण किया और किसान की पहल की सराहना की।

इस मौके के पर के0वी0के0 वैज्ञानिक डॉ0 रश्मि सिंह, अवधेश कुमार, संस्था के प्रत्यूष त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.