Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में वाचर का मिला शव, हड़कंप
हांथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत गरदडवा गांव में वन विभाग के वाचर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के पास बने मड़ई में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

sonbhadra
4:02 PM, November 14, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । हांथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत गरदडवा गांव में वन विभाग के वाचर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के पास बने मड़ई में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, थाना हाथीनाला क्षेत्र के गरदडवा गांव में वन विभाग में कार्यरत छोटेलाल (45वर्ष) पुत्र मंधारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के पास बने मड़ई में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सूचना मिलते ही थाना हाथीनाला के क्षेत्रीय उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एस0पी0सिंह ने बताया कि "छोटेलाल पुत्र मंधारी ने अपने मड़ई में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया गया है वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।"




