Sonbhadra news : तीन चेक बाउंस मामलों में वांछित वारंटी गिरफ्तार
तीन मामलों में वांछित वारंटी अभियुक्त संजय कुमार विश्वास (49) निवासी गैस गोदाम रोड, ओबरा को मंगलवार सुबह शारदा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

sonbhadra
8:13 PM, August 4, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के तीन मामलों में वांछित वारंटी अभियुक्त संजय कुमार विश्वास (49) निवासी गैस गोदाम रोड, ओबरा को मंगलवार सुबह शारदा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध दो मामले रॉबर्ट्सगंज और एक मामला वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक रामसागर पटेल व हेड कांस्टेबल अशोक कुमार की टीम ने की।




