Sonbhadra News : नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
2:32 PM, March 20, 2026
शक्तिनगर (सोनभद्र)। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोटा परसवार राजा रोड के किनारे से अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र कुश प्रसाद, निवासी एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



