Sonbhadra News : हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
हत्या का वांछित अभियुक्त चोपन नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास से समय सुबह गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल के पास झाड़ी में छिपाकर रखी गयी आलाकत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया।

sonbhadra
4:05 PM, September 13, 2025
एम शर्मा /घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
डाला/चोपन (सोनभद्र) । थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 306/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र गौड (21) पुत्र रामबली गौड निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को शनिवार को चोपन नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास से समय सुबह गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल के पास झाड़ी में छिपाकर रखी गयी आलाकत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया गया कि वह मृतक संजय गौड की पत्नी देवी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब इस बात की जानकारी संजय गौड को हो गयी तो वह संजय गौड को रास्ते से हटाने के लिए स्वंय योजना बनायी व योजना के तहत 2 सितंबर की शाम को ही घर से कुल्हाड़ी लेकर घर से कुछ दूर स्थित जंगल में खाई के पास नाले के बगल में झाडी में छिपाकर रख दिया था और योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्त मृतक संजय गौड़ को घटनास्थल के पास ले जाकर उसी दिन रात में अधिक शराब पिलाकर उसी जगह पर पूर्व से छिपाकर रखी कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दिया था । हत्या के बाद अभियुक्त का नाम चर्चा में आने पर व पुलिस कर सरगरमी बढ़ने पर दिनांक 04.09.2025 कि सुबह चोपने रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद भाग गया था वहां पर खर्चे के लिए पैसा खतम होने के कारण पुनः पैसों की तलाश में आया था की गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम -
01. निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
02. उ0नि0 आशीष पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र




