Sonbhadra news : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शनिवार को भरहरी तिराहे से पकड़ा।

sonbhadra
7:22 PM, September 26, 2026
घनश्याम पांडे/शिवपूजन (संवाददाता)
जुगैल सोनभद्र। जुगैल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शनिवार को भरहरी तिराहे से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को नाबालिग की मां की शिकायत पर बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अप्रैल में आरोपी ने नाबालिग के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।




