Sonbhadra News :सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान 13 अप्रैल को, 146 अधिवक्ता मतदाता करेंगे मतदान
एल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को 3 पदों पर चुनाव होगा जिसमें अध्यक्ष, सचिव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु दो -दो प्रत्याशी आमने -सामने हैं।अध्यक्ष पद क

sonbhadra
8:37 PM, April 12, 2026
सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान 13 अप्रैल को, 146 अधिवक्ता मतदाता करेंगे मतदान
-मतदान के लिए सीओपी एवं ड्रेस कोड अनिवार्य
दुद्धी, सोनभद्र।सिविल बार एसोसिएशन वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को मतदान होगा।एल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को 3 पदों पर चुनाव होगा जिसमें अध्यक्ष, सचिव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु दो -दो प्रत्याशी आमने -सामने हैं।अध्यक्ष पद के लिए शिवशंकर प्रसाद एड तथा रामलोचन तिवारी एड के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि सचिव पद के लिए अंजनी सिंह एवं ज्ञानी सिंह के कड़े मुकाबले संभावना हैं। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु आदर्श कुमार और अभिनय जायसवाल के बीच सीधा मुकाबला होना हैं।बताया कि मतदान के लिए वही अधिवक्ता मतदाता पात्र होंगे जो सीओपी धारक हों।
सहायक चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा, सुखसागर यादव, विनोद वर्मा व मोहर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 13 अप्रैल को मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न होगी जिसमें 146 अधिवक्ता मतदाता मतदान करके अपना अध्यक्ष, सचिव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुनेंगे।सोमवार को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।



