Sonbhadra News : वोर्टेक्स कप 2026 : चुर्क क्लब ने झारखंड को 34 रनों से रौंदा, राघवेंद्र बने मैन ऑफ द मैच
वोर्टेक्स कप 2026 के तीसरे दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच चूर्क क्लब बनाम झारखंड के बीच खेला गया, जिसमें चूर्क क्लब ने अपने शानदार हरफनमौला खेल की बदौलत झारखंड को 34 रनों से हराया।

sonbhadra
7:07 PM, June 8, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
० टॉस जीतकर झारखंड ने लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
ओबरा (सोनभद्र) । स्थानीय खेल मैदान पर खेले जा रहे प्रतिष्ठित वोर्टेक्स कप 2026 के तीसरे दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच चूर्क क्लब बनाम झारखंड के बीच खेला गया, जिसमें चूर्क क्लब ने अपने शानदार हरफनमौला खेल की बदौलत झारखंड को 34 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दे दी।
मैच की शुरुआत में झारखंड की टीम ने टॉस जीता और पिच की स्थिति को देखते हुए पहले क्षेत्ररक्षण (गेंदबाजी) करने का निर्णय लिया। आमंत्रण पाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चूर्क क्लब की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों के सीमित मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, झारखंड के गेंदबाजों ने बीच-बीच में झटके भी दिए, जिसके चलते चूर्क की टीम ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 72 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य टांग दिया। 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम चूर्क क्लब की कसी हुई गेंदबाजी और सटीक फील्डिंग के आगे शुरू से ही दबाव में नजर आई। रन बनाने की जल्दी में झारखंड के बल्लेबाज लगातार अपने विकेट गंवाते रहे। पूरी टीम निर्धारित 8 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर महज 38 रन ही बना सकी। इस तरह चूर्क क्लब ने इस मुकाबले को 34 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। चूर्क क्लब की इस शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी राघवेंद्र को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दलवीर समरा एवं मोहित यादव की तरफ से मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।मैच के दौरान खेल भावना को बढ़ावा देने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए वोर्टेक्स कप की पूरी आयोजन समिति मुस्तैद रही। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।आयोजन अध्यक्ष राजेश पंडित, आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा,
प्रमुख सहयोगी सोनू राय, विमलेश दीक्षित, फैजल खान, शुभम जायसवाल, आयुष माली, सिद्धार्थ गौतम, आबिद खान मीडिया प्रभारी अजीत प्रताप सिंह,मैच को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में आधिकारिक टीम का भी विशेष योगदान रहा निर्णायक (अंपायर) रोशन सिंह एवं प्रवीण सिंह, स्कोरर हिमांशु कुशवाहा,
मैच का संक्षिप्त सार
चूर्क क्लब 72/7 (8 ओवर)
झारखंड 38/7 (8 ओवर)
परिणाम चूर्क क्लब 34 रनों से विजयी।




