Sonbhadra news : विराट हिंदू सम्मेलन शांतिपूर्ण व भव्य रूप से हुआ संपन्न
अपने हिंदू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग तथा स्वाभिमान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन आज दुर्गा पंडाल, चोपन नगर में शांतिपूर्ण एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।

sonbhadra
6:49 PM, December 17, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन/ सोनभद्र । अपने हिंदू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग तथा स्वाभिमान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन बुधवार को दुर्गा पंडाल, चोपन नगर में शांतिपूर्ण एवं भव्य वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील जी (सह प्रांत प्रचारक, काशी प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रनिर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ सकता है।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हरि प्रकाश शुक्ल (पूर्व प्राचार्य, रेलवे इंटर कॉलेज, चोपन) ने सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और आपसी सहयोग को समय की आवश्यकता बताया।
मुख्य अतिथि निषाद वंशीय बाबा अजय जी महाराज ने अपने उद्बोधन में धर्म, सेवा और संस्कारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि नीतू तिवारी तथा रामेश्वर गोंड़ ने भी विचार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित रहकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने का संदेश दिया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। अंत में आयोजकों ने उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन सकल हिंदू समाज आयोजन समिति द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा और प्रमुख रूप से कार्यक्रम में आलोक जी जिला प्रचारक, संजीव तिवारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल, राकेश पाण्डेय बिंदू, ओम प्रकाश ,गणेश तिवारी, बिनोद सिंह बंटी ,सुनील सिंह, नागेश्वर प्रसाद गोंड, प्रदीप अग्रवाल, मनीष प्रताप सिंह, संजय केशरी मुरली पाठक, तेजवंत पाण्डेय,मिनू चौबे, डॉ सत्येन्द्र आर्य,मनमोहन निषाद, परशुराम केशरी, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, विरेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र जायसवाल, अनूप गुप्ता,हिंमाशु प्रियदर्शी, पम्मी केशरी, हिमांशु गुप्ता सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन जनार्दन बैसवार ने किया।




