Sonbhadra News : विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल कल, तैयारी पूरी
उन्होंने बताया कि रात्रि में बिरहा मुकाबला का भी आयोजन किया गया है।बिरहा मुकाबला सुधीर लाल यादव तथा मीरा मूर्ति बिहार के बीच होगा।

sonbhadra
5:54 PM, November 10, 2026
रमेश/राजा (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर गोवर्धन पूजा समिति की ओर से आयोजित होने वाली गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारी मंगलवार शाम पूर्ण कर ली गई हैं। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के अध्यक्ष जगतनारायण यादव ने बताया कि 11 नवंबर दिन बुधवार को गोवर्धन पूजा का खास आयोजन किया गया हैं। गाँव-गाँव से युवाओं की टोली गुरुवार को अपने-अपने अंदाज में श्री रामलीला मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि में बिरहा मुकाबला का भी आयोजन किया गया है। बिरहा मुकाबला सुधीर लाल यादव तथा मीरा मूर्ति बिहार के बीच होगा। उन्होंने नगर और आसपास के ग्रामीणों से बिरहा दंगल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया है।
उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मातृका प्रसाद यादव सांसद नेपाल,विशिष्ट अतिथि रीना यादव विधायक नेपाल, राम निहोर यादव सहित अन्य शामिल होंगे। पूजा का कार्यक्रम विगत वर्षो की भांति लगातार बाबा सुरेन्द्र पंथी सम्पन्न कराएंगे।




