Sonbhadra News : विनीत पाण्डेय सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव मनोनीत
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी निवासी अभिनव पाण्डेय 'विनीत' पुत्र आशीष कुमार को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन......

विनीत पाण्डेय को मनोनयन पत्र सौंपते सपा पदाधिकारीगण.....
sonbhadra
4:16 PM, November 14, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी निवासी अभिनव पाण्डेय 'विनीत' पुत्र आशीष कुमार को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन समाजवादी छात्र सभा में युवाओं को सक्रिय भूमिका देने के पार्टी के प्रयासों को दर्शाता है। विनीत पाण्डेय का यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर सपा छात्र छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने किया गया है।
प्रदेश सचिव बनने पर विनीत पाण्डेय ने कहा कि "पीडीए 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।"
विनित पाण्डेय के इस मनोनयन पर सोनभद्र समाजवादी पार्टी के जिला नेतृत्व में खुशी की लहर है। सांसद छोटेलाल खरवार, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, मन्नू पांडेय, जिला महासचिव मो0 सईद कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव और अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विनीत पाण्डेय को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




