Sonbhadra News : घर धराशयी करने के आदेश के विरोध में ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
आज घर धराशायी करने के तहसील प्रशासन के आदेश पर रोक लगाने को लेकर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

sonbhadra
6:26 PM, August 27, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । घर धराशायी करने के सदर तहसील प्रशासन के आदेश पर रोक लगाने को लेकर आज बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तहसील प्रशासन के आदेश पर रोक लगाने की मांग की।
रॉबर्ट्सगंज विकास खंड अंतर्गत बुड़हर खुर्द के ग्रामीणों ने बताया कि "वह सोनभद्र के मूल निवासी एवं भूमिहीन मजदूर किस्म के व्यक्ति हैं तथा मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भ्ररण पोषण करते हैं। वह लोग पिछले 30-40 वर्षों से सपरिवार रह रहे हैं उसके अतरिक्त उनके पास कोई भूमि नहीं है। उक्त मकान को गिरा कर अवैध कब्जे को हटाये जाने के सम्बन्ध में गत 24 अगस्त को तहसीलदार द्वारा हम सभी ग्रामीणों को नोटिस प्राप्त हुआ है कि एक सप्ताह के अन्दर घर गिरा लें अन्यथा भवन को तोड़वा कर कब्ज़ा बेदखली कर दिया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप उक्त आदेश पर रोक लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।"
इस दौरान लल्लू, राजकुमार, राजेश कुमार, विमलेश कुमार, पिंटू, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, गुड्डू, सविता, हीरावती, सरिता, पुनवासी और संतरा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।




