Sonbhadra News : कुंभी बंधी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
ग्राम पंचायत गड़िया के कुंभी बंधी में मगरमच्छ दिखने से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।

sonbhadra
7:23 PM, August 2, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़िया के कुंभी बंधी में मगरमच्छ दिखने से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।
रिहंद जलाशय में बारिश की वजह से पानी बढ़ने से गड़िया गांव में पानी घुस गया है। ऐसे में जलाशय के पानी के साथ मगरमच्छ भी गांव में आ गए
हैं। शुक्रवार को गांव में खेत में मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। मगरमच्छ धूप होने के बाद बाहर निकलते हैं।ग्रामीणों ने इसकी सूचना म्योरपुर रेंज कार्यालय को दे दी है।ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत कर मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों मोतीलाल के बकरी को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार बंधी के किनारे रास्ते से बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं।उन्हें भी मगरमच्छ के हमले का भय बना रहता है।मगरमच्छ उनके घरों तक भी आ सकते है। ऐसे में अब वह लोग असुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि हर वर्ष मगरमच्छ गांव में घुस जाते हैं, लेकिन इस दिशा में वन महकमा कोई ठोस उपाय नहीं कर पा रहा है।पिछले वर्ष विभाग ने जाल लगाने की बात कही थी, लेकिन वहभी अभी तक नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र यादव और ग्रामीणों मनीष यादव, रामनरेश, जगमोहन, अवधेश, रवि कुमार, सुरेश आदि ने मगरमच्छों पर नियंत्रण की मांग की है।




