Sonbhadra News : ट्रांसफार्मर जलने से दीपावली पर अंधेरे में रहेंगे खेतकटवा के ग्रामीण
विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत खेतकटवा चौराहे पर लगा 25 केबीए का ट्रांसफार्मर पिछले 5 दिन पहले ही जल गया है ।

sonbhadra
6:08 PM, November 6, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० 5 दिनों से जला है खेतकटवा का ट्रांसफार्मर
कोन (सोनभद्र) । विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत खेतकटवा चौराहे पर लगा 25 केबीए का ट्रांसफार्मर पिछले 5 दिन पहले ही जल गया है परन्तु शिकायत के बाद भी धनतेरस को सांय तक उक्त ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से आक्रोशित उपभोक्ता ग्रामीण समेत प्रधान प्रतिनिधि समेत दर्जनों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग किया है । ग्रामीण भगवान दास, रमाकांत, रामनाथ पटेल, प्रमोद पटेल, हृदय निवास पाण्डेय, उमेश भारती शिवकुमारी, रीना देवी समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि यदि दिपावली पर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो सड़क पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।




