Sonbhadra news : चोरों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दर्जनों चोरियों का आज तक नहीं हुआ खुलासा
गुरमा पुलिस चौकी के अन्तर्गत आए दिन छिप फुट घटनाओं के साथ चोरो का आतंक फैलने से आस - पास क्षेत्र के लोगों में दहशत फैली हुई है

sonbhadra
5:51 PM, November 15, 2024
राकेश चौबे
* मारकुंडी ग्राम सभा के आस- पास क्षेत्रों में चोरों का आतंक
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र गुरमा पुलिस चौकी के अन्तर्गत आए दिन छिप फुट घटनाओं के साथ चोरो का आतंक फैलने से आस - पास क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई।
अब तक छिट फुट घटनाओं के साथ अब तक दर्जन भर चोरियां का खुलासा न होने के कारण चोरों के हौशले बुलंद है जिससें चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार मारकुंडी राजस्व गाव अवई रात्रि के अधेरे में अलग - अलग तीन घरो से एंड्रॉयड मोबाइल व कोनियवां स्थित एक वृद्ध गरीब महिला के दुकान गोमती ताला तोड़कर दुकान के समान के साथ 15 किलो राशन भी उठा ले गए। इसी क्रम मे दूसरी गरीब वृद्ध महिला जिरमानी पत्नी स्व. रामकिशुन के दुकान से 15 किलो गेहूँ, 40 किलो आलू इत्यादि समान लेकर फरार हो गए है। मोबाइल चोरी घटना से ग्रसित बनारसी उर्फ कृष्ण कुमार, फुलेन्द्र कुशवाहा, कोनियवां के सुरज कुमार की इन तीनों के मोबाइल चोर लेकर फरार हो गए। सभी भुक्तभोगी लोग आन लाईन चोरी कि शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग किया है।




