Sonbhadra news : लावारिस बिना नम्बर का पल्सर बाइक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
मुख्य सोनपम्प नहर सम्पर्क मार्ग स्थित अवई में मंगलवार की रात से बुधवार सुबह भोर तक एक लावारिस मोटर साईकिल जो मुख्य नहर के किनारे पड़ी थी।

sonbhadra
6:50 PM, October 8, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी मुख्य सोनपम्प नहर सम्पर्क मार्ग स्थित अवई में मंगलवार की रात से बुधवार सुबह भोर तक एक लावारिस मोटर साईकिल जो मुख्य नहर के किनारे पड़ी थी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को फोन से जानकारी दी गई। जिससे मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मोटर साईकिल अपने कस्टडी में लेकर चली गई।




