Sonbhadra News : ट्रक पर लदे कचरे को सड़क किनारे खाली करता देख चालक पर भड़के ग्रामीण
थाना चोपन के तेलगुड़वा क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ट्रक पर लदे कचरे को खाली करता देख राहगीर व ग्रामीण ट्रक चालक पर भड़क गए।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
थाना चोपन के तेलगुड़वा क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ट्रक पर लदे कचरे को खाली करता देख राहगीर व ग्रामीण ट्रक चालक पर भड़क गए।

एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन के तेलगुड़वा क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ट्रक पर लदे कचरे को खाली करता देख राहगीर व ग्रामीण ट्रक चालक पर भड़क गए। ट्रक से कचरा को खाली करने को लेकर राहगीरों और ग्रामीणों का विरोध को देखकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
चोपन थाना अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे से परासपानी की तरफ करीब एक किमी आगे वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे कचरा लदी एक ट्रक का चालक कचरा को खाली कर ही रहा था कि कचरे की दुर्गंध फैलते ही राहगीर व आसपास के ग्रामीण भी ट्रक के पास पहुंच कर चालक पर भड़क गए और कचरे की दुर्गंध से हो रही परेशानी को लेकर ट्रक चालक को कचरा खाली करने से मना करने लगे।
ट्रक चालक ने बताया कि डाला स्थित एक निजी कंपनी द्वारा कचरा मंगाया गया था जो वहां खाली नहीं हो सका इस लिए यहां खाली कर रहा था।
हालांकि राहगीरों व ग्रामीणों के द्वारा तेलगुड़वा में कचरा खाली किए जाने का विरोध देखकर चालक ट्रक लेकर बगैर कचरा खाली किए ही वहां से चला गया तब जाकर दुर्गंध से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
सम्बंधित खबर