Sonbhadra news : लघु सिचाई विभाग के द्वारा कुआं निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
मानक के अनुसार कुआं निर्माण न होने से जबरदस्त विरोध करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्थलीय निरिक्षण कर उचित कार्यवाही की मांग किया है।

फोटो : कुआं निर्माण में कार्य करते मजदूर
sonbhadra
3:34 PM, April 19, 2025
राकेश चौबे
★ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्थलीय निरिक्षण कर उचित कार्यवाही की मांग
मारकुंडी सोनभद्र । सरकार की तरफ से गरीब निरीह किसानों की अंसिचिंत भूमि की सिचाई हेतु चलाई जा रही लघु सिचाई विभाग के द्वारा पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के गरीब लाभार्थी किसानों को इस योजना के अन्तर्गत नव निर्माण कुआं का कार्य चल रहा है, जो मानक के अनुसार कुआं निर्माण न होने से जबरदस्त विरोध करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्थलीय निरिक्षण कर उचित कार्यवाही की मांग किया है।
उक्त सम्बंध में रुदौवली ग्राम सभा के विक्रम, बेचन, प्रकाश, भगवान दास, अतवारु, मनबसा, रामलखन लाभार्थियों ने बताया कि ठिकेदार व सम्बंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नव निर्माण कुआं कार्य मानक 40 फीट गहरी 6 फीट चोड़ाई की जगह 28 फीट के साथ बीना प्रयाप्त पानी निकले ही ठिकेदार द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, जब इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो ठिकेदार कहता है कि हम अपने हिसाब से कुआं बनवायेगें। जिसका परिणाम स्वरूप एक कुआं बैठ भी गया है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर स्थलीय निरिक्षण कर उचित कार्यवाही करने की म़ाग किया है।
उक्त सम्बंध में विभागीय जेई पारस नाथ भारती से सेल फोन पर जानकारी चाही तो उनहोंने बताया कि पुराने ठिकेदारो ने निर्माण कार्य में गलतियां की है।जिसे स्थलीय निरिक्षण कर के सुधारने का काम किया जायेगा।




