Sonbhadra News : ग्रामीणों ने वन दरोगा पर गम्भीर आरोप लगा किया प्रदर्शन
नगवां ब्लाक क्षेत्र में वन रेंज माची के कजियारी तेनुडाही के जंगलों में वन दरोगा के मीलीभगत से बाहरी व्यक्तियों के मकान बनाने से क्षेत्रीय आदिवासी ग्रामीण काफी आक्रोश में है। आज दोपहर में आदिवासी....

sonbhadra
10:07 PM, September 1, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• वन रेंज माची के वन दरोगा रामजी लाल की मीलीभगत से बन रहा जंगल में अवैध मकान
सोनभद्र । नगवां ब्लाक क्षेत्र में वन रेंज माची के कजियारी तेनुडाही के जंगलों में वन दरोगा के मीलीभगत से बाहरी व्यक्तियों के मकान बनाने से क्षेत्रीय आदिवासी ग्रामीण काफी आक्रोश में है। आज दोपहर में आदिवासी ग्रामीण एक जगह इकट्ठा होकर वन दरोगा रामजी लाल की मनमानी पर अंकुश लगाने एवं वन, जंगल व जमीन को बचाने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग किया कि जो मकान जंगल में बनाया जा रहा है उसे तत्काल रोका जाए।
ग्रामीण रामजतन सिंह खरवार ने बताया कि "इस वन दरोगा की मनमानी से क्षेत्रीय आदिवासी ग्रामीण परेशान हो गए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों को जंगल से बाहर भगाता है और बाहरी लोगों को बुलाकर जमीन दिया जा रहा है। यह वन दरोगा जो बहुत ही वर्षों से इसी क्षेत्र में रह रहा है और कुछ लोगों को मिलाकर मनमानी कर रहा है।"
ग्रामीण सुमेर खरवार, आनन्द सिंह खरवार आदि ने कहा कि "ऐसे वन दरोगा जो मजदूरों की मजदूरी भी नहीं देता है और कहने पर डांट फटकार भी करने लगता है। हमारे क्षेत्र के जंगलों की जांच किया जाय तो क्षेत्र के दर्जनों गांवों के जंगलों में इसी वन दरोगा के सह पर कहीं खेती के लिए जमीन तो कहीं घर बनाया जा रहा है लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं बोलने वाले है।"
गांव के आदिवासी ग्रामीण ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है और ऐसे अधिकारी कर्मचारी पर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है।




