Sonbhadra News : सप्ताह भर पहले युवक की हुई थी शादी, सड़क हादसे में गयी जान
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के समीप बीती रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।

sonbhadra
9:38 AM, May 19, 2026
- सामान लेकर घर लौट रहा था युवक
- हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के समीप बीती रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 9 बजे चंद्रमणि यादव उर्फ़ पारस (23) पुत्र खुशिहाल यादव निवासी जोरूखाड़ घर से कुछ दूरी पर घरेलू सामान लेने गया था, दुकान से सामान लेकर घर लौटते समय दुद्धी-विंढमगंज रीवा-रांची मार्ग पर जे पी इंटर कालेज के पास एक ट्रक के चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर विंढमगंज थाने के उप निरीक्षक नंदकिशोर यादव ने मय फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक अपने पिता का बड़ा लड़का था जिसकी शादी अभी इसी महीने 12मई को झारखण्ड राज्य के धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव मे हुई थी।
अचानक हुए घटना से घर परिवार के साथ साथ पुरे गांव में भी मातम छाया हुआ है। मृतक की पत्नी और मा दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




