Sonbhadra News : साल भर से ख़राब पड़े सोलर आरओ प्लांट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ग्राम बिछियारी के फुलवारी टोला में पेयजल संकट गहरा गया है। एक साल से खराब पड़े सोलर आरओ प्लांट के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

पानी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण
sonbhadra
2:08 PM, April 7, 2025
राजेश कुमार
बभनी (सोनभद्र) । ग्राम बिछियारी के फुलवारी टोला में पेयजल संकट गहरा गया है। एक साल से खराब पड़े सोलर आरओ प्लांट के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। रुकमनी देवी, रुबी, बसंती देवी समेत कई ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगभग 5 साल पहले रामधनी के घर के पास लगा यह आरओ प्लांट पिछले एक साल से खराब पड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों को दूर-दूर तक पानी की तलाश में जाना पड़ रहा है।सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर प्लांट लगवाया, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह योजना सफेद हाथी साबित हो रही है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरओ प्लांट की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत शुक्ला ने बताया कि जल्द ही आरओ प्लांट को ठीक करा दिया जाएगा।




