Sonbhadra News : ट्रांसफार्मर बदलने की मांग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकुड टोले में दो महीने से जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

sonbhadra
3:42 PM, May 2, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकुड टोले में दो महीने से जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि दो माह से हम लोग अंधेरे में परेशान हैं और इसका शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 पर हम लोग कर चुके हैं लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया जिससे ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त कर आलाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर मांग किया कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगे क्योंकि यह टोला अधिकांश आदिवासी बाहुल्य है और गर्मी के दिन में दिक्कत हो रहा है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, कुलदीप सिंह गौड़, मोहर सिंह गौड़, रामलाल गौड़, रमाशंकर गोड़, हीरा सिंह गौड़, सुप्रीम गोड़, रघुवीर सिंह सहित महिलाएं भी मौजूद रही।




