Sonbhadra News : नशे पर पुलिस का शिकंजा, मकान को किया फ्रीज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनीता देवी उर्फ बुचीया की अचल संपत्ति मकान संख्या 40, वार्ड नंबर 4 को NDPS एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है।

sonbhadra
4:23 PM, November 22, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । डाला चढ़ाई क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ थाना चोपन पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़ी बताई जा रही संपत्ति पर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत शिकंजा कसते हुए मकान को फ्रीज कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनीता देवी उर्फ बुचीया की अचल संपत्ति मकान संख्या 40, वार्ड नंबर 4 को NDPS एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है।
मुकदमा संख्या 319/26 के तहत हुई इस कार्रवाई में संबंधित संपत्ति के क्रय-विक्रय और उपभोग पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। यानी अब संबंधित मकान को लेकर न तो खरीद-बिक्री की जा सकेगी और न ही उसका उपयोग किया जा सकेगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के जरिए अर्जित संपत्ति भी कानून के शिकंजे में आ सकती है।
डाला क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।




