Sonbhadra News : ससनई लैम्पस चुनाव का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, बिना सूचना के चुनाव कराने का लगाया आरोप
लैम्पस पहुंच चुनाव प्रक्रिया के दौरान फार्म बिक्री शुरू किया ही था कि ग्राम प्रधान व सदस्यों को जानकारी होते ही ससनई लैम्पस पहुंच कर चुनाव में अनियमितता व मनमानी का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार कर

sonbhadra
9:45 PM, February 28, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० मनमाने तरीके से अध्यक्ष का चुनाव करना चाहते थे अधिकारी
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय विकास खण्ड के न्याय पंचायत गडाव के ससनई लैम्पस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अचानक शुक्रवार को सचिव नितिन पटेल व नोडल अधिकारी ने लैम्पस पहुंच चुनाव प्रक्रिया के दौरान फार्म बिक्री शुरू किया ही था कि ग्राम प्रधान व सदस्यों को जानकारी होते ही ससनई लैम्पस पहुंच कर चुनाव में अनियमितता व मनमानी का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार करने लगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिण्डारी विदेश निषाद व ग्राम प्रधान चकरिया राजेश्वर निषाद समेत सदस्यों ने चुनाव अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार कर अगले तिथि पर नियमानुसार विज्ञापन व चारों ग्राम पंचायत पिण्डारी, चकरिया, चननी व ब्रहमोरी में व्यापक प्रचार-प्रसार करके चुनाव कराने का मांग किया है, व जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दोषी सचिव के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए चुनाव का बहिष्कार किया , बहिष्कार करने वाले में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पिण्डारी विदेश निषाद, चकरिया राजेश्वर, जगतनारायण, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, रामकेश, बालेश्वर यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।



