रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी तहसील व म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरबुड़वा के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए तहसील समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर जाँच करने की मांग उठाई हैं। तहसील दिवस में दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीण राजदेव, जगदीश राजकुमारी,रामप्यारे, राम प्रताप,कुसुम, लीलावती सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप हैं कि कोटेदार द्वारा हम सभी ग्रामीणों को कई बार से बेवकूफ बनाया जा रहा हैं, कभी अंगूठा लगवाकर कर राशन नही दिया जाता हैं तो कभी अंगूठा लगने के बाद भी कह दिया जाता हैं कि जाओ तुम्हारा अंगूठा नही लग रहा हैं। इसके दुकान भी समय से नहीं खुलता और अंगूठा दोपहर में लगवाया जाता है या फिर मशीन खराब है यह कह कर वापस कर दिया जाता है।साथ ही ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा जाता हैं कि तुमलोगों को जहाँ जाना हैं जाओ हमारा हर जगह सेटिंग हैं इसलिए हमारा अधिकारी भी हमको कुछ नही करता हैं।ग्रामीणों ने मांग की हैं कि ग्रामीणों की उपस्थिति में कोटा दुकान की जाँच करके उचित कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि हमलोगों को सरकारी द्वारा निर्धारित गल्ला समय से मिल सके।