Sonbhadra News : ग्रामीणों ने ग्राम कोटा की खतौनी में गड़बड़ी का लगाया आरोप, बैठक कर किसान भू अधिकार संघर्ष समिति किया गठन
विकास खंड चोपन के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला भक्सिहांवा में सैकड़ो किसानों द्वारा पुनः खुली बैठक आयोजित की गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । रविवार को विकास खंड चोपन के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला भक्सिहांवा में सैकड़ो किसानों द्वारा पुनः खुली बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान दीनानाथ चौधरी एवम् केशव गौंड ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरे जनपद में केवल कोटा ग्राम पंचायत की खतौनी में क्यो गड़बड़ी हुई है? और ये गड़बड़ी तब हुई जब स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री किसानों की भूमि को मनमाने तरीके से खरीद फरोख्त करना चाहती है।
बैठक में सैकड़ो किसानों द्वारा सर्वसहमति से किसान भू अधिकार संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति गठित के बाद सभी किसानों ने एक आवाज में संगठित होकर अपने मुद्दो को लेकर संकल्प लिया और अग्रिम कार्यवाई हेतु रणनीति बनाई।
बैठक में छात्रनेता दीपू शर्मा, रंगलाल गोंड, कृष्णा यादव, भगवानदास गोंड, सुरेश पनिका, शिवप्रसाद यादव, सुरेश गोंड, सर्वदीन गोंड, राकेश साहनी आदि सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।