Sonbhadra News : ऑटो यात्रियों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन साधनों में सफर करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत तीन......

गिरफ्तार ऑटो यात्रियों को लूटने वाले लुटेरे......
sonbhadra
8:00 PM, June 9, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• पर्स से नकदी और जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की रकम बरामद
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन साधनों में सफर करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित नकदी भी बरामद की है। इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में 6 जून को मंडी गेट क्षेत्र से ऑटो में यात्रा कर रही एक महिला के पर्स से 10 हजार रुपये नकद और चांदी का लॉकेट चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह का खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक योगेंद्र पाण्डेय एवं उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल कुछ लोग बिजौली-चुर्क संपर्क मार्ग स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित 4 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने वाले लोगों पर नजर रखते थे तथा भीड़भाड़ का फायदा उठाकर पर्स से नकदी और कीमती सामान चोरी कर लेते थे।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि 6 जून को ऑटो में सफर कर रही महिला के पर्स से 10 हजार रुपये और चांदी का लॉकेट चोरी करने की वारदात को भी इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था। चोरी के बाद रकम आपस में बांट ली गई थी। बरामद 4 हजार रुपये उसी चोरी की रकम का हिस्सा हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) एवं 317(2) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त -
- प्रियंका पत्नी दिनेश वर्मा, निवासी बभनगवां, थाना पन्नूगंज
- सूरज पुत्र जयश्री, निवासी सोनारी, थाना रॉबर्ट्सगंज
- जितेन्द्र पुत्र सालिगराम, निवासी पथरहा, थाना पन्नूगंज
गिरफ्तारी करने वाली टीम -
अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र पाण्डेय, हे0कां0 धर्मेंद्र कुमार, कां0 मनीष यादव एवं महिला आरक्षी रेखा सरोज शामिल रहे।




