Sonbhadra News : 4 किलो 98 ग्राम नाजायज़ गांजा के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
मुखबिरी सूचना मिलते ही बगिया पेट्रोल पम्प के आगे से एक संदिग्ध व्यक्ति बोरा लेकर कही जाने वाला था कि पकड़कर पुछताछ व तलाशी से बोरे में चार बंडल में कुल 4 किलो 98 ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद हुआ ।

sonbhadra
6:36 PM, March 26, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० रात्रि गस्त के दौरान कोन पुलिस को मिली सफलता
कोन (सोनभद्र)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार की भोर में कोन पुलिस नवरात्रि के मद्देनजर गस्त कर रही थी कि मुखबिरी सूचना मिलते ही बगिया पेट्रोल पम्प के आगे से एक संदिग्ध व्यक्ति बोरा लेकर कही जाने वाला था कि पकड़कर पुछताछ व तलाशी से बोरे में चार बंडल में कुल 4 किलो 98 ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद हुआ । जिसका नाम पता जितेन्द्र विंद उर्फ देवकी पुत्र जगदीश निवासी खमरिया, सोनवर्षा थाना राजगढ़ मिर्जापुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 4 किलो 98 ग्राम गांजा के साथ जितेन्द्र विंद शातिर किस्म के अंतर्जनपदीय अपराधी है जिसे गिरफ्तार किया गया है।जिसके उपर विभिन्न थानों में तमाम संगीन मामले में मुकदमा दर्ज है जिसे गस्त के दौरान पेट्रोल पंप बगिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के अलावा उ नि राकेश राय, चौकी प्रभारी बागेसोती विरेन्द्र वर्मा, हे का कृष्ण कुमार यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, विनय यादव, अभय कुमार शामिल रहे।




