ओबरा, सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ (VHM) की सोनभद्र इकाई ने गौ रक्षा, लव जिहाद, महिला सुरक्षा और हिंदू मंदिरों के प्रबंधन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर व्यापक रणनीति बनाने के लिए ओबरा में एक विशाल एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यह बैठक कमला पेट्रोल टंकी के पास स्थित जिला पत्रकार कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें जिलेभर के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। यह महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष विजय कुमार चौबे के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे,जिला अध्यक्ष विजय चौबे, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, मनोज चौहान