Sonbhadra News : सब्जियों के दामों में लगी आग, पालक 80₹ तो हरा मटर 240₹ किलो पहुंचा
महंगाई ने भी लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है । राशन में जहाँ दाल, तेल में उछाल देखने को मिल रहा है वहीँ सब्जियों के दामों में भी आग लगी हुई है।

sonbhadra
9:02 AM, September 20, 2026
- सब्जी खरीदने से पहले जान लें रेट, वरना पछताना पड़ेगा
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जहाँ एक तरफ UPI पेमेंट पर चार्ज लेने की घोषणा के बाद पूरे देश में एक बहस छिड़ गयी है वहीँ महंगाई ने भी लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है । राशन में जहाँ दाल, तेल में उछाल देखने को मिल रहा है वहीँ सब्जियों के दामों में भी आग लगी हुई है। सबसे साधारण सब्जियों में पालक का साग 80₹ किलो चल रहा है। इसी सप्ताह साग 120₹ किलो पर था। वहीँ नई आलू 60₹ किलो है। प्याज ने थोड़ी रहम दिखाई तो 60₹ किलो पहुँच गया। परवर भी 120₹ किलो बिक रहा। जबकि हरा मटर 240₹ किलो पर है। यदि आप हेक्सा (कंडोला) खाने के शौकीन हैं तो आपको 200₹ किलो खर्च करना पड़ेगा। इसके अलावा यदि आप सलाद खाने के शौकीन हैं तो रेट जान लें... नीबू 10₹ प्रति, खीरा 50₹ किलो, मूली 80₹ किलो है।
कुल मिलाकर यदि आप सब्जी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो दुकान पर रेट जरूर पूछ लें वरना आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
रेट लिस्ट
नया आलू 60 रुपये किलो
प्याज 70 रुपये किलो
अदरक 40 रुपये पाव
परवल 120 रुपये किलो
खीरा (देशी) 50 रुपये किलो
पालक 80 रुपये किलो
मूली 80 रुपये किलो
नीबू 10 रुपये प्रति
हरा मटर 240 रुपये किलो
लाहसून 60 रुपये किलो
हेकसा (कंडोला) 200 रुपये किलो




