Sonbhadra News : अनियंत्रिक बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत
घटना के बाद युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । इसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुड़ गई ।

sonbhadra
10:46 AM, November 18, 2026
- बीती रात की घटना
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रजधन गांव के पास देर रात्रि लगभग 12:00 बजे के एक बाइक सवार युवक पोल से टकरा गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । इसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुड़ गई ।
जानकारी के मुताबिक युवक अंकित शर्मा उम्र 23 वर्ष पुत्र राजेश कुमार शर्मा निवासी मझगाई मित्र रॉवर्ट्सगंज अपने रिश्तेदारी वेलकप में सगाई के कार्यक्रम में आया हुआ था और देर रात्रि बाइक से कहीं जा रहा था उसी दरमियान यह घटना घट गई ।




