Sonbhadra news : पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर का चोपन में स्वागत
स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

sonbhadra
6:04 PM, September 25, 2026
घनश्याम पांडे /विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन। पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त भारत और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर साइकिल यात्रा कर रहे आगरा निवासी वाशु राइडर का चोपन में नाई समाज एवं सामाजिक लोगों ने स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बताया गया कि लगभग 55 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद वाशु राइडर 2 जून 2025 से साइकिल यात्रा पर हैं। विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर वह लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनका अभियान वर्ष 2028 तक चलने की संभावना है।
इस दौरान मैनेजर शर्मा, विनोद ठाकुर, भीम ठाकुर, दीपू कुमार, अभिजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राइडर ने लोगों का आभार जताते हुए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव के लिए सहयोग की अपील की।




