Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
विकासखंड नगवा के ब्लॉक सभागार में वर्तमान भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

sonbhadra
2:54 PM, March 23, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र)। विकासखंड नगवा के ब्लॉक सभागार में वर्तमान भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह और खंड विकास अधिकारी नगवां अनिल सिंह के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में बेसिक शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं बाल विकास परियोजना विभाग विकास खंड नगवां आदि विभागों के द्वारा प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाया गया एवं सरकार की उपलब्धियां पर परिचर्चा की गई । उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एवम् सतत् संबृद्धि के ऊपर प्रकाश डालते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि समाजिक कल्याण एवं विकास की योजनाओं को नगवां के सुदूर ग्रामीण अंचलों में पहुंचाया जा रहा है सरकार के अनेक योजनाओं से ग्रामीणजन निरंतर लाभांवित हो रहे है बेसिक शिक्षा की ओर से मेघा सौनकिया, रविकांत मौर्य, एवं संजय जायसवाल के शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। बाल विकास परियोजना से आंगनवाड़ी अनुराधा सिंह, इंद्रावती, इंदू देवी एवं पूजा सिंह इत्यादि तथा एन आर एल एम से गीता, पूनम, एवं सुनीता आदि ने आजीविका मिशन के उत्पादों को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर देवी सिंह, महेश पटेल, पन्नालाल, प्रशांत सिंह, रमाकांत, चंद्रभान सिंह ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।



