Sonbhadra News : भूमि संरक्षण विभाग द्वारा गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत वैनी और डोरियां में शुक्रवार को भूमि संरक्षण विभाग सोनभद्र द्वारा गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

प्रभात फेरी निकालते स्कूली बच्चे
sonbhadra
5:14 PM, February 21, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत वैनी और डोरियां में शुक्रवार को भूमि संरक्षण विभाग सोनभद्र द्वारा गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि को-ऑपरेटिव अध्यक्ष आमडीह परमानंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके बाद डोरियां बिजरा नाला में चेकडैम का उद्घाटन भूमि पूजन कर किया गया । इसके बाद जल संरक्षण के लिए बच्चों द्वारा वाटरशेड रैली, प्रभात फेरी और महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई । जिसमें जल है तो जीवन, है जल है तो कल है, जल बचाओ जीवन बचाओ आदि नारे के साथ भगवान शंकर के मंदिर के पास पहुंच वृक्षारोपण किया गया। वहीं गोष्टी को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सभी लोगों को जल संरक्षण, जल संचयन के बारे में गंभीरता से सोचना होगा अन्यथा पानी का गंभीर संकट हो सकता है । जिसमें भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जगह-जगह चकडैम आदि बनवाकर जागरूकता अभियान चला रही है । कुछ किसानों को जल संचयन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार चौबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वैनी सतीष जायसवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज जायसवाल, मुरारी पटेल, पशुचिकित्साधिकारी डा जितेन्द्र कुमार अवधेश यादव राजमणि सिंह, राजेश चौरसिया विजय कुमार सहित दर्जनों कि संख्या में लोग मौजूद रहे।




