Sonbhadra News : मारपीट में घायल युवक वाराणसी रेफर
चुर्क चौकी अंतर्गत रामलीला गेट के पास बीती रात किसी बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के कुछ युवकों ने वार्ड नंबर 10 निवासी मेराज कुरैशी (30वर्ष)....

sonbhadra
10:22 PM, September 25, 2025
आनन्द कुमार चौबे/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र । चुर्क चौकी अंतर्गत रामलीला गेट के पास बीती रात किसी बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के कुछ युवकों ने वार्ड नंबर 10 निवासी मेराज कुरैशी (30वर्ष) पुत्र महमूद कुरैशी की पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट रुकवाई तथा घायल मेराज को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेराज की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।




