Sonbhadra News : वाराणसी ने गाजियाबाद को दी 89 रनों से पटखनी
नगर के हाईडील मैदान में आयोजित सोन कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का मुकाबला वाराणसी और गाजियाबाद के बीच खेला गया...

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार देते डॉ0 एच0पी0सिंह
sonbhadra
5:48 PM, January 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नगर के हाईडील मैदान में आयोजित सोन कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का मुकाबला वाराणसी और गाजियाबाद के बीच खेला गया।
आज वाराणसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओम (64रन) और सम्राट (54रन) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं गाजियाबाद के वशिष्ठ और अजय ने 3-3 विकेट झटके। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की पूरी टीम 16.1 ओवरों में 121 रनों पर सिमट गयी। गाजियाबाद की तरफ से वशिष्ठ ने 53 रन और अजय ने 29 रन बनाए, जबकि वाराणसी की तरफ से कृष्णमुरारी ने 3, चिरंजीवी ने 2 और ओम ने एक विकेट लिया।
वहीं हरफ़नमौला प्रदर्शन के लिए ओम को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया जिन्हें डॉ0 एच0पी0सिंह ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
मैच में दौरान संदीप सिंह, अंबुज, संतोष सिंह, राजन गुप्ता, सासंद प्रतिनिधि सुनील सिंह गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




